देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने निर्माण स्थलों के लिए नये दिशानिर्देश जारी किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने निर्माण स्थलों के लिए मंगलवार को नए सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए, जिसमें कहा गया कि किसी दुर्घटना में जनहानि होने पर ठेकेदार को काली सूची में डाल दिया जाएगा, जबकि अधिकारियों के खिलाफ भी प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई दिल्ली सरकार ने निर्माण स्थलों के लिए मंगलवार को नए सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए, जिसमें कहा गया कि किसी दुर्घटना में जनहानि होने पर ठेकेदार को काली सूची में डाल दिया जाएगा, जबकि अधिकारियों के खिलाफ भी प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

नए सुरक्षा दिशानिर्देश लोक निर्माण विभाग के यहां स्थित अलग-अलग निर्माण स्थलों पर दो व्यक्तियों की मौत होने के बाद आए हैं।

दिल्ली सरकार ने एक आधिकारिक परिपत्र में कहा कि निर्माण स्थलों पर उचित बैरिकेडिंग और संकेतक होने चाहिए और ठेकेदार को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई जलभराव न हो।

इसमें कहा गया है कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

एक आधिकारिक परिपत्र के अनुसार, ‘‘सुरक्षा प्रोटोकॉल की कमी के कारण निर्माण स्थल पर किसी दुर्घटना के कारण जनहानि होने पर, ठेकेदार को काली सूची में डाल दिया जाएगा, प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और प्रभारी अभियंता के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की जाएगी।’’

इस महीने की शुरुआत में यहां लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के परिसर में एक निर्माणाधीन इमारत में काम करते समय एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई थी।

वहीं गत तीस जून को सामने आई एक अन्य घटना में, अजित शर्मा (51) पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में एक यात्री को छोड़ने के बाद घर लौट रहे थे, रास्ते में उनका ऑटोरिक्शा वजीराबाद के पास पानी से भरे गड्ढे में फंस गया। शर्मा जब वाहन को धक्का देने के लिए बाहर निकले तो गड्ढे में गिर गए और डूब गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू