देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रदर्शनी के माध्यम से सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को दिल्ली हाट में भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को समर्पित ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

नयी दिल्ली, 28 मई कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को दिल्ली हाट में भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को समर्पित ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

मिश्रा ने कार्यक्रम में कहा कि दिल्ली सरकार का पर्यटन विभाग शहर में अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की प्रदर्शनी की योजना बना रहा है।

इस प्रदर्शनी में दिखाया गया है कि किस प्रकार भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया।

एक प्रतीकात्मक संकेत के रूप में आगंतुकों को सशस्त्र बलों के सम्मान में तिलक के रूप में सिंदूर का टीका लगाने के लिए आमंत्रित किया गया।

मिश्रा ने इस बात पर जोर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर पर प्रदर्शनी का उद्देश्य भारतीय सेना के साहस और बलिदान का सम्मान करना है।

उन्होंने कहा कि यह भारतीय और अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों को भारतीय सैनिकों की बहादुरी और वीरता की याद दिलाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी