देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने होटलों, रेस्तरां में शराब के लिए परमिट जारी करने निर्देश दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा शहर में होटल और रेस्तरां को खोलने की स्वीकृति दिये जाने के एक दिन बाद दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग को शराब परोसने के लिए आवश्यक मंजूरी जारी करने का निर्देश दिया।
नयी दिल्ली, 20 अगस्त दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा शहर में होटल और रेस्तरां को खोलने की स्वीकृति दिये जाने के एक दिन बाद दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग को शराब परोसने के लिए आवश्यक मंजूरी जारी करने का निर्देश दिया।
कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण गत मार्च से शहर में होटल और रेस्तरां बंद थे।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आबकारी आयुक्त को एक पत्र में विभाग को टेबल और होटल के कमरों में लाइसेंसधारियों द्वारा रेस्तरां और क्लबों में शराब परोसने के लिए आवश्यक अनुमति जारी करने का निर्देश दिया।
सिसोदिया ने कहा कि ‘बार’ केन्द्रीय गृह मंत्रालय के ‘अनलॉक’ दिशा-निर्देशों के प्रावधानों के तहत बंद रहेंगे।
यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर मिजोरम में बड़ी राहत, पाए गए 1 मरीज: 20 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
डीडीएमए ने बुधवार को शहर में होटल और साप्ताहिक बाजारों को खोलने की मंजूरी दे दी, हालांकि अभी जिम खोलने की स्वीकृति नहीं दी गयी है। इस कदम से कोरोना वायरस महामारी तथा कई दिन तक लॉकडाउन से प्रभावित दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में मदद मिल सकती है।
शहर में खुदरा दुकानों से शराब की बिक्री की अनुमति मई में दी गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)