देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने बेहतर कोविड प्रबंधन के लिए निजी अस्पतालों में तैनात किये नौकरशाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेहतर कोविड-19 प्रबंधन के लिए दिल्ली सरकार ने शहर में बढ़ती महामारी के मद्देनजर निजी अस्पतालों में नौकरशाहों की तैनाती की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल बेहतर कोविड-19 प्रबंधन के लिए दिल्ली सरकार ने शहर में बढ़ती महामारी के मद्देनजर निजी अस्पतालों में नौकरशाहों की तैनाती की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दस आईएएस अधिकारी पहले ही दिल्ली सरकार के विभिन्न कोविड अस्पतालों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिये गये हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘ करीब 15 दानिक्स अधिकारियों को प्रबंधन एवं सभी कोविड उपायों के अनुपालन के निरीक्षण के लिए दिल्ली भर में अस्पतालों में तैनात किया गया है। ’’

उसने कहा कि दानिक्स (दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दादर एवं नागर हवेल, तथा दमन एव दीव सिविल सेवा) के 24 परिवीक्षाकालीन अधिकारियों को भी नोडल आईएएस अधिकारियों की सहायता के लिए सरकारी अस्पतालों में तैनात किया गया है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 16,699 नये मामले सामने आये और 112 मरीजों की मौत हेा गयी। यहां संकमण दर 20.22 फीसद तक पहुंच गयी है।

कोविड-19 के मरीजों में वृद्धि की दृष्टि से दिल्ली वित्तीय राजधानी मुम्बई से भी आगे निकल गयी है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, ‘‘ बेहतर मरीज प्रबंधन एवं त्वरित निर्णय के लिए 10 आईएएस अधिकारी दिल्ली सरकार के कोविड अस्पतालों में नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। हर अधिकारी संबंधित अस्पतालों में बैठेंगे एवं शिकायतों का द्रुत निवारण सुनिश्चित किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\