देश की खबरें | दिल्ली में बारिश के कारण लगा जाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में करीब एक पखवाड़े से अधिक समय के इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को दस्तक दी, जिसके साथ ही हुई बारिश से कई स्थानों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण शहर में कई जगह जाम लग गया और लोग कुछ देर तक एक स्थान पर ही अटके रहे।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में करीब एक पखवाड़े से अधिक समय के इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को दस्तक दी, जिसके साथ ही हुई बारिश से कई स्थानों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण शहर में कई जगह जाम लग गया और लोग कुछ देर तक एक स्थान पर ही अटके रहे।

कार्यालय जाने वाले कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो तथा तस्वीरें साझा कर अपनी परेशानी बताई और कुछ ने पुलिस से भी मदद मांगी। धौला कुआं में भारी जाम लगा था और एक व्यक्ति ने शिकायत की कि वह लगभग 90 मिनट से वहां फंसा है। आजादपुर, दिल्ली कैंट और कालिंदी कुंज फ्लाईओवर सहित अन्य स्थानों पर भी भारी जाम था।

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा से रोहिणी अदालत जा रहे वकील राहुल तोमर ने ट्वीट किया, ‘‘ आजादपुर में भारी जाम है। मैं अपने मुवक्किल से मुलाकात करने जा रहा था और यहां करीब 50 मिनट से फंसा हूं। ’’

पूर्वी दिल्ली में लक्ष्मी नगर से आईटीओ जाने वाले मुकेश श्रीवास्तव ने भी बताया कि वह कार्यालय देर से पहुंचे।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ मैं लक्ष्मी नगर से आईटीओ की ओर आ रहा था, आम तौर पर मुझे 15 मिनट का समय लगता है। आज, मुझे दोगुना समय लगा। मेरे सहकर्मियों के साथ भी यही हुआ।’’

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) अनुसार, इस बार दिल्ली में मानसून करीब 16 दिन देरी से पहुंचा है। करीब 19 वर्षों में मानसून इस बार सबसे देर से दिल्ली पहुंचा है। 2002 में मानसून 19 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। आम तौर पर मानसून 27 जून को दिल्ली पहुंच जाता है। आठ जुलाई तक मानसून पूरे देश में छा जाता है। पिछले साल दिल्ली में मानसून 25 जून को पहुंचा था और देश भर में 29 जून को छा गया था।

आईएमड ने पहले सामान्य से 12 दिन पहले 15 जून को मानसून के दिल्ली पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया लगाया था, लेकिन हवाओं की स्थिति से इसका आगमन प्रभावित हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\