देश की खबरें | दिल्ली: बाजार की कीमत से आधे दाम पर ‘डॉलर’ उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बाजार की कीमत से आधे मूल्य पर विदेशी मुद्रा उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में एक दंपति और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल दिल्ली में बाजार की कीमत से आधे मूल्य पर विदेशी मुद्रा उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में एक दंपति और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान जीटीबी एन्क्लेव के रहने वाले जमाल (41) और हर्ष विहार के निवासी नाहिद शेख (33) के रूप में की गई है। पुलिस ने जमाल की पत्नी के नाम का खुलासा नहीं किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक ई-रिक्शा चालक ने आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे उसके किसी दोस्त से पता चला कि कुछ लोग बाजार की कीमत से आधे मूल्य पर अमेरिकी डॉलर उपलब्ध करा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने जमाल और उसकी पत्नी से गोकुलपुरी में मुलाकात की और “अमेरिकी डॉलर” के बदले एक लाख रुपये दिए। दंपति और नाहिद शेख के वहां से जाने के बाद शिकायतकर्ता ने पैसों से भरा बैग खोला तो उसमें डॉलर की बजाय अखबार के कटे हुए टुकड़े मिले।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) संजय कुमार सैन ने कहा कि जमाल को बृहस्पतिवार को लोनी से गिरफ्तार किया गया जिसने पुलिस को बताया कि तीनों ने किसी कहाना जलील नामक व्यक्ति के कहने पर अपराध को अंजाम दिया था। डीसीपी ने कहा कि बाद में जमाल की पत्नी और शेख को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ठगी के कई मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने कहा कि जलील को पकड़ने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि जमाल के पास से 45 हजार रुपये और एक बाइक बरामद की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\