देश की खबरें | दिल्ली : कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां बार में लिफ्ट में फंसे चार लोगों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक रेस्तरां बार की लिफ्ट में फंसे चार लोगों को अग्निशमन विभाग ने एक घंटे तक चले ''कठिन'' अभियान के बाद बचाया। दमकल विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 मई दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक रेस्तरां बार की लिफ्ट में फंसे चार लोगों को अग्निशमन विभाग ने एक घंटे तक चले ''कठिन'' अभियान के बाद बचाया। दमकल विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11 बजकर 14 मिनट पर उन्हें फोन पर सूचना मिली कि 'माय बार हेडक्वार्टर्स’ रेस्तरां और बार की लिफ्ट में कुछ लोग फंसे हुए हैं जिसके बाद विभाग ने एक दमकल गाड़ी और एक बचाव वाहन मौके पर भेजा।

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मैकेनिक की मदद से लिफ्ट में फंसे लोगों को एक कठिन अभियान के बाद बचाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि एडीओ राजेश शुक्ला के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान को एक घंटे में पूरा किया गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने एक ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी और इसे 'मुश्किल' बचाव अभियान बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\