देश की खबरें | दिल्ली : क्लीनिक में महिला डॉक्टर पर चाकू से हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के टैगोर गार्डन एक्सटेंशन स्थित एक क्लीनिक में शनिवार को एक व्यक्ति द्वारा महिला डॉक्टर पर चाकू से कथित हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर पश्चिमी दिल्ली के टैगोर गार्डन एक्सटेंशन स्थित एक क्लीनिक में शनिवार को एक व्यक्ति द्वारा महिला डॉक्टर पर चाकू से कथित हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि दोपहर को व्यक्ति डॉ.सांगय भूटिया की क्लीनिक पर आया और इमारत की सीढ़ियों पर उनपर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि डॉ.भूटिया इमारत के भूतल पर क्लीनिक चलाती हैं जबकि ऊपरी मंजिल पर रहती हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। पीड़िता को चाकू से कई स्थानों पर चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम बनाई गई है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि प्रथम दृष्टया लूटपाट का कोण सामने नहीं आया है और प्रतीत होता है कि हमलावर जानकार था। उन्होंने कहा, हालांकि अभी इसकी पुष्टि की जानी बाकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें