देश की खबरें | दिल्ली चुनाव: कालकाजी में आतिशी पिछड़ीं, प्रतिद्वंद्वी बिधूड़ी ने कहा- आप का सफाया हो जाएगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा चुनाव मतगणना में कालकाजी सीट पर दूसरे दौर के बाद मुख्यमंत्री आतिशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रमेश बिधूड़ी से 1,342 मतों से पीछे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई।
नयी दिल्ली, आठ फरवरी दिल्ली विधानसभा चुनाव मतगणना में कालकाजी सीट पर दूसरे दौर के बाद मुख्यमंत्री आतिशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रमेश बिधूड़ी से 1,342 मतों से पीछे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई।
बिधूड़ी ने कहा आम आदमी पार्टी (आप) का दिल्ली से ‘सफाया’ हो जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘जनता भाजपा को निर्णायक जनादेश देगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली देश के बाकी हिस्सों की तरह प्रगति करेगी। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ‘आप’ का राष्ट्रीय राजधानी से सफाया हो जाएगा।’’
उन्होंने कहा कि कालकाजी के मतदाताओं ने विकास को चुना है और वे भाजपा का साथ देंगे।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे तो बिधूड़ी ने कहा, ‘‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं तीन बार विधायक और दो बार सांसद रह चुका हूं, हमारे लिए पद मायने नहीं रखते।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां जनता की सेवा करने आया हूं। मैं ऐसी पार्टी से जुड़ा हूं जो जनता के लिए काम करती है।’’
शुरुआती मतगणना के रुझानों में भाजपा 43 सीट पर आगे है, जबकि आप 27 सीट पर आगे है। दिल्ली विधानसभा में 70 सीट हैं।
हालांकि, टेलीविजन चैनलों पर दिखा गया है कि भाजपा 44 सीट पर आगे है जो बहुमत के आंकड़े 36 से काफी ऊपर है। इसके अलावा ‘आप’ 25 और कांग्रेस एक सीट पर आगे है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)