देश की खबरें | दिल्ली की अदालत ने पीएफआई के तीन सदस्यों को जमानत देने से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने कथित आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े धनशोधन के एक मामले में आरोपी प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन सदस्यों को मंगलवार को जमानत देने से मना कर दिया।

नयी दिल्ली, 10 जनवरी दिल्ली की एक अदालत ने कथित आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े धनशोधन के एक मामले में आरोपी प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन सदस्यों को मंगलवार को जमानत देने से मना कर दिया।

विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने मोहम्मद इलियास, अब्दुल मुकीत और मोहम्मद परवेज अहमद की वैधानिक जमानत की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया कि जांच एजेंसी ने देरी करने के तरीके अपनाये हैं और कानूनी रूप से स्वीकार्य समय के अंदर आरोप पत्र दायर नहीं किया है।

आरोपियों को 22 सितंबर, 2022 को गिरफ्तार किया गया था और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने 19 नवंबर, 2022 को उनके खिलाफ शिकायत दाखिल की थी।

न्यायाधीश ने उन्हें जमानत देने से मना करते हुए कहा, ‘‘जाहिर है, आरोपियों की गिरफ्तारी के 60 दिन के भीतर (अभियोजन) शिकायत (आरोप पत्र के समतुल्य) दायर की गई थी।’’

उन्होंने कहा कि ईडी ने शिकायत में नामजद कुछ गवाहों की पहचान छुपाने की प्रार्थना के साथ एक आवेदन दिया था और इस वजह से आरोपियों को शिकायत की प्रति और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके।

अभियुक्तों के वकील ने अदालत से कहा कि चूंकि आरोपियों को 60 दिन की बाहरी सीमा अवधि के भीतर कोई अभियोजन शिकायत या संबंधित दस्तावेज प्रदान नहीं किए गए थे, इसलिए कानून के अनुसार शिकायत समय-सीमा के भीतर दाखिल नहीं की गई थी और आरोपियों को जमानत पर रिहाई का ‘‘अपरिहार्य अधिकार’’ है।

ईडी के विशेष सरकारी अभियोजक एन के माट्टा ने जमानत आवेदन का विरोध करते हुए कहा कि आरोप पत्र समय पर दायर किया गया था और आरोपियों को जमानत पर रिहाई का कोई हक नहीं है।

मामला कई साल तक 120 करोड़ रुपये से ज्यादा काले धन को गलत तरह से सफेद करने से जुड़ा है।

केंद्र सरकार ने आतंकवादी गतिविधियों से कथित संबंध के मामले में पिछले साल सितंबर में पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट