ताजा खबरें | दिल्ली निगम विधेयक चर्चा चार अंतिम लोस
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भाजपा के मनोज तिवारी ने कहा कि यह विधेयक दिल्लीवासियों के लिए मानवता का उपहार है।
भाजपा के मनोज तिवारी ने कहा कि यह विधेयक दिल्लीवासियों के लिए मानवता का उपहार है।
उन्होंने कुछ विपक्षी सदस्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग नयी दिल्ली क्षेत्र से बाहर नहीं गए हैं, वो इस विधेयक को नहीं समझ सकते हैं।
तिवारी ने कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मचारियों की एक ही मांग रही है कि निगम की वित्तीय स्थिति ठीक की जाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव से नहीं डरती है और उम्मीद है कि अगले चुनाव में भाजपा ही जीतेगी।
उन्होंने कहा कि इस विधेयक से दिल्ली के लोगों को पारदर्शी निगम की सेवा मिलेगी।
कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि भाजपा को लगा कि दिल्ली में उसकी हालत खराब है तो उसने निगम चुनाव को टाल दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है, इसलिए उस पर भरोसा नहीं होता।
कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को सदन में स्पष्ट करना चाहिए कि इस विधेयक के पीछे असल मंशा क्या है? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत में खोट है।
कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी की जीत का हवाला देते हुए कहा, ‘‘पंजाब में आम आदमी पार्टी कहीं पसंद नहीं थी। हम आपस में लड़ गए।’’
उन्होंने कहा कि आज उनका समय आया है, छह महीने बाद देखिएगा।
बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से विज्ञापन के दुरुपयोग की केंद्र सरकार को जांच करानी चाहिए।
भाजपा के निशिकांत दुबे ने कहा कि आम आदमी पार्टी से डरने का कोई सवाल नहीं है और दिल्ली में जब भी चुनाव होगा, भाजपा की जीत होगी।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)