देश की खबरें | कोविड-19 मरीजों के लिए खाली बिस्तरों की जानकरी हासिल करने के लिए ‘दिल्ली कोरोना’ ऐप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिए खाली बिस्तरों (बेड) की जानकारी हासिल करने के लिए मंगलवार को ‘दिल्ली कोरोना’ ऐप जारी की।

जियो

नयी दिल्ली, दो जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिए खाली बिस्तरों (बेड) की जानकारी हासिल करने के लिए मंगलवार को ‘दिल्ली कोरोना’ ऐप जारी की।

केजरीवाल ने कहा कि ऐप से कोरोना वायरस के मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मुहैया कराने में मदद करेगी।

यह भी पढ़े | Britain D10 Plan: India-China सीमा विवाद के बीच ब्रिटेन का डी-10 प्लान, भारत को होगा फायदा तो चीन को होगा बड़ा नुकसान.

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन के एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ कई ऐसी जगह हैं जहां कोरोना वायरस का व्यापक प्रकोप है। वहां बिस्तरों, वेंटिलेटर और आईसीयू की कमी है, जिसकी वजह से बढ़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन हमने पर्याप्त इंतजाम कर रखे हैं।’’

यह भी पढ़े | असम के करीमगंज जिले में भूस्खलन के कारण छह लोगों की मौत : 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केजरीवाल ने कहा कि निजी और सरकारी अस्पतालों में 6,731 बिस्तर उपलब्ध हैं, जिनमें से 4,100 खाली हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। हम आज एक ऐप जारी कर रहे हैं और इसमें निजी और सरकारी अस्पतालों में खाली बिस्तरों की पूरी जानकारी है।’’

केजरीवाल ने कहा कि इसे दिन में दो बार सुबह 10 बजे और शाम छह बजे अपडेट किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि अगर ऐप में बिस्तर खाली दिखाए जाने के बावजूद अस्पताल मरीज को भर्ती करने से मना कर दे तो आप 1031 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव यह सुनिश्चित करेंगे की आपको बिस्तर मुहैया कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ 20,000 से अधिक लोगों में से केवल 2,600 को ही अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी। अगर अस्पताल वाले कहते हैं कि आपका घर पर इलाज हो सकता है तो उनकी बात मानें।’’

सरकार ने एक दल का गठन किया है जो पृथक-वास के दौरान मरीज के सम्पर्क में रहेगी और अगर मामला बिगड़ा तो वह उसे अस्पताल में भर्ती कराएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट