दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस से संक्रमित
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और घर पर ही पृथक-वास में रह रहे हैं.
नयी दिल्ली, 4 जनवरी : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और घर पर ही पृथक-वास में रह रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने उन सभी लोगों से जांच कराने और दूसरों से खुद को पृथक करने की अपील की, जो पिछले कुछ दिनों में उनके सम्पर्क में आए हैं. यह भी पढ़ें : भारतीय नौसेना के 1971 युद्ध के पूर्व वाइस एडमिरल सरमा का निधन
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं. मामूली लक्षण हैं. घर पर ही पृथक-वास में रह रहा हूं. पिछले कुछ दिनों में मेरे सम्पर्क में आए लोग, कृपया खुद को दूसरों से दूर रखें और जांच कराएं.’’
Tags
संबंधित खबरें
Eid-ul-Fitr 2026: दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर उत्तम नगर में सुरक्षा सख्त, जामा मस्जिद समेत कई इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा
Petrol Price Today, March 21, 2026: दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल के दाम स्थिर, लेकिन प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में लगी आग; जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Silver Rate Today, March 21, 2026: चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है 1 किलो चांदी का भाव? देखें आज की रेट लिस्ट
Gold Rate Today, March 21, 2026: सोने की कीमतों में आई मामूली गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? जानें आज की रेट लिस्ट
\