देश की खबरें | दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 से पहले नयी जर्सी का अनावरण किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को 26 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र के लिये अपनी आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया ।
नयी दिल्ली, 12 मार्च दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को 26 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र के लिये अपनी आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया ।
टीम द्वारा जारी बयान के अनुसार कुछ जर्सी दिल्ली के घरेलू मैदान अरूण जेटली स्टेडियम पर टीम के चुनिंदा प्रशंसकों को दी गई ।
इसके अलावा शहर के चुनिंदा बच्चों (डीसी कब्स) को भी जर्सी दी गई ।
दिल्ली कैपिटल्स के अंतरिम सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा ,‘‘ आईपीएल का यह नया सत्र है और हम अपने खिलाड़ियों को इस नयी जर्सी में देखने को बेताब हैं ।’’
दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में 27 मार्च को मुंबई इंडियंस से खेलना है ।
आईपीएल 15 मुंबई के वानखेडे स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम , नवी मुंबई के डी वाय पाटिल स्टेडियम और पुणे के एमसीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले जायेंगे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)