देश की खबरें | दिल्ली भाजपा ने नदी किनारे छठ पूजा पर प्रतिबंध का विरोध किया, केजरीवाल को पूर्वांचल विरोधी बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की दिल्ली इकाई ने नदी के किनारों, मंदिरों में और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा आयोजित करने पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग तेज करते हुए मंगलवार को पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के सामने प्रदर्शन किया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दिल्ली, 17 नवंबर भाजपा की दिल्ली इकाई ने नदी के किनारों, मंदिरों में और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा आयोजित करने पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग तेज करते हुए मंगलवार को पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के सामने प्रदर्शन किया ।

विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करते हुये पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ''पूर्वांचल विरोधी'' करार दिया और कहा कि इस प्रतिबंध से दिल्ली में रहने वाले बिहार एवं पूर्वांचल के लोगों की धार्मिक भावनायें आहत हुयी है ।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में आज 541 नए केस पाए गए, 14 की मौत: 17 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अगले 24 घंटे के अंदर अपने ''तुगलकी फरमान'' को वापस ले ले, नहीं तो पूर्वांचल के लोग इसे उचित समय पर सबक सिखायेंगे ।

दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख नवीन कुमार ने बताया कि छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों एवं सैकड़ों पूर्वांचलियों ने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ​लिया ।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र दिवाली 2020 बंपर लॉटरी के परिणाम घोषित, lottery.maharashtra.gov.in पर चेक करें विनर लिस्ट.

सिंह ने सवाल किया कि केजरीवाल ने साप्ताहिक बाजारों, मॉलों और शराब की दुकानों को खोल दिया है और पूरी क्षमता के साथ डीटीसी बसों को चलाने की अनुमति दी है तो वह छठ महापर्व को प्रतिबंधित कर पूर्वांचल के लाखों लोगों के साथ भेदभाव क्यों कर रहे हैं ।

उन्होंने जोर देकर कहा, ''जिस प्रकार मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र को एक पत्र लिखा और छठ पूजा को प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव दिया था, उसी प्रकार उन्हें उप राज्यपाल को एक पत्र लिख कर छठ महापर्व आयोजित करने का प्रस्ताव भेजना चाहिये, हम उपराज्यपाल से इसकी अनुमति ले लेंगे ।''

दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वांचल के रहने वाले किसी भी व्यक्ति ने सोचा नहीं था कि केजरीवाल छठ पूजा को प्रतिबंधित कर देंगे, इसी कारण हमें विरोध प्रदर्शन करने के लिये मजबूर होना पड़ा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू