नयी दिल्ली, तीन जुलाई दिल्ली भाजपा ने कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी के लिए शुक्रवार को एक हेल्पलाइन की शुरुआत की ।
हेल्पलाइन शुरू करते हुए पार्टी के दिल्ली प्रमुख आदेश गुप्ता ने कहा कि लोग सुबह 10 बजे से शाम सात बजे के बीच बिना किसी शुल्क के हेल्पलाइन पर डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं ।
यह भी पढ़े | पार्लियामेंट्री कमेटी की बैठकों के लिए जारी हुई गाइडलाइंस, 6 फीट की दूरी पर बैठेंगे मेंबर.
कॉल करने वाले को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए दिल्ली भाजपा कार्यालय में पांच डॉक्टरों की एक टीम मौजूद रहेगी।
हेल्पलाइन की शुरुआत के वक्त दिल्ली भाजपा डॉक्टर प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र रोहिल्ला, सह संयोजक डॉ अनिल गोयल और अन्य सदस्य मौजूद थे ।
यह भी पढ़े | Weather Forecast: मुंबई में सुबह से हो रही है तेज बारिश, कई इलाकों में भरा पानी.
गुप्ता ने कहा कि लोग कोविड-19 जांच, अस्पताल में भर्ती होने, घर पर पृथक-वास के दौरान लिए जाने वाले भोजन, प्लाजमा चढ़ाने की जरूरत और बीमारी के बारे में अन्य जानकारी ले सकते हैं ।
इसके तहत हेल्पलाइन नंबर - 303221617, 7303414917, 9958837228 और 9717247796 पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY