देश की खबरें | दिल्ली भाजपा का कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित , कार्यालय का एक हिस्सा बंद किया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अगस्त दिल्ली के पंत मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय के एक वरिष्ठ कर्मचारी की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कार्यालय का एक हिस्सा सेनिटाइज करने के लिए सोमवार को बंद कर दिया गया।

पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | CWC Meet: सोनिया गांधी ही बनी रहेंगी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, सीडब्ल्यूसी की बैठक में लिया गया फैसला.

दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख अशोक गोयल ने कहा कि 60 वर्षीय कर्मचारी की रविवार को जांच हुई थी और उसकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

गोयल ने कहा, “कार्यालय के जिस हिस्से में वह बैठता था उसे सेनिटाइज करने के लिए बंद कर दिया गया है। वहां बैठने वाले अन्य कर्मचारियों की भी कोरोना वायरस जांच की गई है।”

यह भी पढ़े | कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में फैसला, सोनिया गांधी अगले 6 महीने के तक पार्टी में अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगीं- रिपोर्ट: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह कार्यालय मुख्य दिल्ली भाजपा कार्यालय से अलग है जहां पार्टी अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के कक्ष हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)