देश की खबरें | दिल्ली भाजपा ने जिला इकाई के छह कार्यकारी अध्यक्षों को बदला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अगले महीने होने वाले चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रमुख आदेश गुप्ता ने पार्टी की छह जिला इकाइयों के कार्यकारी अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से बदल दिया है।

नयी दिल्ली, 15 नवंबर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अगले महीने होने वाले चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रमुख आदेश गुप्ता ने पार्टी की छह जिला इकाइयों के कार्यकारी अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से बदल दिया है।

गुप्ता ने सोमवार को छह जिला इकाइयों के कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की थी, लेकिन कुछ ही घंटों में नियुक्तियों के फरमान को वापस ले लिया गया था।

नई सूची में उन तीन कार्यकारी अध्यक्षों का नाम नहीं हैं जिन्हें पहली सूची में जगह दी गई थी।

पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि गुप्ता की ओर से नियुक्त कुछ कार्यकारी अध्यक्षों के प्रति पार्टी सांसदों सहित वरिष्ठ नेताओं ने असंतोष व्यक्त कि था जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

नई सूची के अनुसार, सरदार कुलदीप सिंह को चांदनी चौक, मनोज त्यागी को नवीन शाहदरा, लता गुप्ता को शाहदरा, नरेश वशिष्ठ को महरौली, विनोद सहरावत को उत्तर पश्चिमी दिल्ली और रमेश शोखंडा को नजफगढ़ का अध्यक्ष बनाया गया है।

सोमवार की सूची में दीपक गाबा को शाहदरा, आजाद सिंह को महरौली और सुनील मित्तल को उत्तर पश्चिमी दिल्ली जिला इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "स्थानीय सांसदों के कड़े विरोध के बाद गाबा और सिंह को बदल दिया गया।"

यह भी आरोप लगाया गया कि गाबा आनंद विहार वार्ड से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ थे। सिंह को 2019 में अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था।

यह भी दावा किया गया कि छह जिलों में कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति इसलिए की गई है, क्योंकि मौजूदा अध्यक्ष या उनकी पत्नी एमसीडी चुनाव लड़ रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\