देश की खबरें | दिल्ली भाजपा ने 14 जिला इकाइयों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली भाजपा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपनी 14 जिला इकाइयों के नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अगस्त दिल्ली भाजपा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपनी 14 जिला इकाइयों के नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा की।

शाहदरा इकाई के अध्यक्ष राम किशोर शर्मा और दक्षिण दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रोहताश बिधूड़ी को फिर से नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े | Sonia Gandhi On NEET-JEE Exam 2020 Row: सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- छात्रों के भविष्य से जुड़ा फैसला उनकी सहमती से हो.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने यह सूची जारी करते हुए कहा कि नयी नियुक्तियां तुरंत प्रभावी होंगी।

दिल्ली भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख अशोक गोयल ने कहा कि 14 जिला इकाइयों के नए अध्यक्षों को व्यापक परामर्श और ‘प्रतिक्रिया प्रक्रिया’ के बाद नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: कानपुर में पुलिसकर्मी ने PM मोदी और CM योगी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी किया पोस्ट, मामला दर्ज.

उन्होंने कहा कि दो जिला अध्यक्षों शर्मा और बिधूड़ी को फिर से उनके पदों पर नियुक्त किया गया है।

दिल्ली भाजपा के संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत इसी सप्ताह 230 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की गयी थी।

पार्टी नेताओं ने कहा है कि राज्य इकाई के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा जल्द होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\