देश की खबरें | झारखंड के खिलाफ लचर बल्लेबाजी से दिल्ली पर पहली पारी में पिछड़ने का खतरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. युवा बल्लेबाज जोंटी सिद्धू की 78 रन की नाबाद पारी के बाद भी दिल्ली की टीम पर झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी के मैच में पहली पारी में पिछड़ने का खतरा मंडरा रहा है।

नयी दिल्ली, 25 फरवरी   युवा बल्लेबाज जोंटी सिद्धू की 78 रन की नाबाद पारी के बाद भी दिल्ली की टीम पर झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी के मैच में पहली पारी में पिछड़ने का खतरा मंडरा रहा है।

झारखंड के पहली पारी में 251 रन के जवाब में दिल्ली की टीम शुक्रवार को गुवाहाटी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक आठ विकेट पर 223 रन बनाकर संघर्ष कर रही है। टीम अब भी पहली पारी में 28 रन पीछे है।

तमिलनाडु के खिलाफ पिछले मैच में पहली पारी में पिछड़ने वाली दिल्ली की टीम अगर इस मैच से कम से कम तीन अंक (पहली पारी में बढ़त) लेने में नाकाम रही तो वह ग्रुप चरण से नीचे खिसक सकती है।

तमिलनाडु के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले जोंटी ने अब तक 176 गेंद की पारी में 78 रन बनाये है। उन्होंने इस दौरान छह चौके और दो छक्के जड़े।

उन्होंने आठवें विकेट के लिए विकार मिश्रा (117 गेंद में 21 रन) के साथ 77 रन की साझेदारी कर दिल्ली को मुश्किल परिस्थितियों से काफी हद तक बाहर निकाला।

इस साझेदारी को बायें हाथ के अनुभवी स्पिनर शाहबाज नदीम ने विकास को पगबाधा कर के तोड़ा जिसके बाद अंपायरों ने दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी।ग्रुप के एक अन्य मैच में तमिलनाडु ने पहली पारी में 470 (नौ विकेट पर पारी घोषित) रन बनाने के बाद छत्तीसगढ़ की आधी टीम को 105 रन पर पवेलियन भेजकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

छत्तीसगढ़ को फॉलोऑन बचाने के लिए अब भी 215 रन की दरकार है जबकि उसके पांच विकेट बचे हुए है।

इससे पहले बाबा अपराजित ने 166 और शाहरुख खान ने 69 रन बनाकर तमिलनाडु को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड