देश की खबरें | दिल्ली : पिता से झगड़े के दौरान गलती से गोली लगने से व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में अपने पिता के साथ झगड़े के दौरान दुर्घटनावश सीने में गोली लगने से 21 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 मार्च उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में अपने पिता के साथ झगड़े के दौरान दुर्घटनावश सीने में गोली लगने से 21 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई है तथा उसके पिता एक निजी संस्थान में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं।

उन्होंने ने बताया कि बृहस्पतिवार रात घर लौटने के बाद कुमार का अपने परिजनों के साथ झगड़ा हुआ।

उन्होंने बताया कि गुस्से में आकर उसने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक छीन ली और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।

अधिकारी ने बताया कि उसके पिता ने जैसे ही उससे बंदूक छीनने का प्रयास किया, बंदूक से गलती से गोली चल गई और सचिन के सीने में जा लगी।

उन्होंने बताया कि उसे तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा, "हमने हथियार जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।"

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बाहरी दिल्ली के रतन विहार इलाके में 25 वर्षीय एक व्यक्ति अपने घर में रहस्यमय परिस्थितियों में जली हुई हालत में मृत मिला।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मंदीप खत्री के रूप में हुई है और होली के दिन वह पूरी तरह जली हुई अवस्था में अपने बिस्तर पर बैठा मिला था।

पुलिस ने बताया कि मनदीप अपने परिवार के साथ रहता था।

अधिकारी ने बताया कि 14 मार्च को सुबह करीब 5:33 बजे पड़ोसियों ने उसके कमरे से धुआं निकलता देखा और शोर मचाया। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके चलते पुलिस और दमकल विभाग को तुरंत फोन किया गया।

जब तक दमकलकर्मी आग बुझाते तब तक मंदीप झुलस चुका था। उसे संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी