Delhi Riots: कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में 4 लोगों को दुकान में आगजनी के आरोपों से बरी किया

दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के एक मामले में सुनवाई करते हुए चार लोगों को दंगा फैलाने और एक दुकान में आग लगाने के आरोपों से शुक्रवार को बरी कर दिया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

Delhi Riots: दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के एक मामले में सुनवाई करते हुए चार लोगों को दंगा फैलाने और एक दुकान में आग लगाने के आरोपों से शुक्रवार को बरी कर दिया. मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद शोएब, शाहरुख और राशिद पर 24 फरवरी, 2020 को गोकलपुरी इलाके में एक दुकान और एक गाड़ी में आग लगाने वाली दंगाई भीड़ में शामिल होने का आरोप था. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला ने कहा, ‘‘मैंने पाया कि आरोपियों के खिलाफ लगाये गये आरोप संदेह से परे साबित नहीं हुए हैं. इसलिए, आरोपियों को इस मामले में उनके खिलाफ लगे सभी आरोपों से बरी किया जाता है.

अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान के अनुसार साबित हुआ है कि इलाके में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के दौरान गैरकानूनी तरीके से जमा भीड़ शामिल थी. उसने कहा कि आरोपियों की पहचान साबित करने के लिए अभियोजन पक्ष ने दो गवाहों-हेड कांस्टेबल हरी बाबू और कांस्टेबल विपिन को पेश किया था, जो कथित घटना के समय ड्यूटी पर थे. यह भी पढ़े: Delhi Riots: आरोपी शाहरुख पठान को मिली 4 घंटे की पैरोल, घर पहुंचते ही हुआ जोरदार स्वागत- पुलिसकर्मी पर तानी थी पिस्तौल (Video)

अदालत ने कहा कि लेकिन हेड कांस्टेबल आरोपियों को पहचान नहीं सके. उसने यह भी कहा कि मौके पर जमा हुए लोगों की संख्या के संबंध में दोनों गवाहों के बयानों में भी स्पष्ट अंतर है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia ODI Series 2026: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस दिन से शुरू होगी वनडे सीरीज, यहां जानें दोनों टीमों का स्क्वाड, शेड्यूल और सभी अहम जानकारी

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में ब्योर्न फोर्टुइन ने चटकाए 4 विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को महज 157 रनों पर समेटा; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट