अमेरिकी सांसदों का प्रतिनिधिमंडल अचानक कीव पहुंचा, जेलेंस्की से मुलाकात की

मैक्कॉनेल ने प्रतिनिधिमंडल के यूक्रेन से रवाना होने के बाद जारी एक बयान में कहा, ‘‘हमारे प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति जेलेंस्की के समक्ष दोहराया कि अमेरिका पूरी तरह से यूक्रेन के साथ खड़ा है. यूक्रेन के इस युद्ध को जीतने तक अमेरिका का समर्थन बरकरार रहेगा.’

(Photo Credit : Twitter)

मैक्कॉनेल ने प्रतिनिधिमंडल के यूक्रेन से रवाना होने के बाद जारी एक बयान में कहा, ‘‘हमारे प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति जेलेंस्की के समक्ष दोहराया कि अमेरिका पूरी तरह से यूक्रेन के साथ खड़ा है. यूक्रेन के इस युद्ध को जीतने तक अमेरिका का समर्थन बरकरार रहेगा.’’ जेलेंस्की के टेलीग्राम अकाउंट पर साझा एक वीडियो में मैक्कॉनेल, सुजैन कॉलिंस, जॉन ब्रासो और जॉन कॉर्निन राजधानी कीव में उनसे मुलाकात करते नजर आ रहे हैं. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अपने टेलीग्राम पोस्ट में इस यात्रा को ‘अमेरिकी कांग्रेस और अवाम की ओर से यूक्रेन के लिए द्विदलीय समर्थन का मजबूत संकेत’ बताया.

बाद में रात को दिए वीडियो संबोधन में जेलेंस्की ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अमेरिकी सांसदों की इस यात्रा से अमेरिकी अवाम और यूक्रेन के बीच मजबूत संबंध प्रदर्शित होते हैं. हमने रक्षा और वित्त समेत अन्य क्षेत्रों में यूक्रेन के लिए मजबूत सहयोग के साथ ही रूस के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों को और कठोर बनाने पर चर्चा की.’’ अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब सीनेट यू्क्रेन के लिए करीब 40 अरब डॉलर के पैकेज को मंजूरी देने पर काम कर रही है. यह भी पढ़ें : अमेरिकी सांसदों का प्रतिनिधिमंडल अचानक कीव पहुंचा, जेलेंस्की से मुलाकात की

यह पिछले कई हफ्तों में यूक्रेन में अमेरिकी कांग्रेस के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की दूसरी यात्रा है. इससे पहले, सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी डेमोक्रेट सांसदों के एक समूह के साथ एक मई को यूक्रेन पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने जेलेंस्की से वादा किया था अमेरिका युद्ध खत्म होने तक उसके साथ खड़ा रहेगा. वहीं, प्रथम महिला जिल बाइडन ने मातृ दिवस पर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्का से मुलाकात करने के लिए बीते सप्ताहांत पश्चिमी यूक्रेन की यात्रा की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड