देश की खबरें | अमेरिकी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने नौसेना के पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी सांसदों के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई स्थित नौसेना के पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा किया। नौसेना ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 13 अगस्त अमेरिकी सांसदों के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई स्थित नौसेना के पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा किया। नौसेना ने यह जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल में रोहित खन्ना और डेबोरा रॉस के अलावा विदेश मंत्रालय के अवर सचिव विक्रम कृष्णमूर्ति भी शामिल थे।

दौरे पर आए सदस्यों ने शुक्रवार को नौसेना के पश्चिमी कमान (डब्ल्यूएनसी) के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल संजय भल्ला और कमान के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को नौसेना के पश्चिमी कमान की भूमिका, जिम्मेदारी और गतिविधियों से अवगत कराया गया। प्रतिनिधिमंडल ने स्वदेशी विध्वंसक आईएनएस कोच्चि का दौरा भी किया।

नौसेना ने बताया कि भारत और अमेरिका हर साल आयोजित वाले समुद्री सुरक्षा संवाद के पक्षकार हैं और पिछले दो दशकों में भारत-अमेरिका नौसेना के रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘दोनों नौसेनाएं हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसलिए समुद्री क्षेत्र में सहयोग दोनों देशों के बीच जुड़ाव का सबसे स्थायी और महत्वपूर्ण पहलू है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\