देश की खबरें | लखीमपुर खीरी जाएगा एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गए और घायल किसानों के परिवारों से मिलने के लिए एसजीपीसी का एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है।

अमृतसर/चंडीगढ़, चार अक्टूबर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गए और घायल किसानों के परिवारों से मिलने के लिए एसजीपीसी का एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है।

बीबी जागीर कौर ने कहा, “एसजीपीसी द्वारा मामले के बारे में जानकारी जुटाने और पीड़ित किसानों के परिवारों से घटना का विवरण प्राप्त करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल अपनी रिपोर्ट अकाल तख्त को सौंपेगा।”

कौर ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में एसजीपीसी की कार्यकारी समिति के सदस्य अजमेर सिंह खेरा और अमरीक सिंह शाहपुर सहित अन्य सदस्य शामिल होंगे।

इस बीच, चंडीगढ़ में पंजाब मंत्रिमंडल ने लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गये चार किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा।

पंजाब सरकार ने एक आधिकारिक वक्तव्य जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की घड़ी में इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने और दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मंत्रिमंडल ने केंद्र से "इस बर्बर कृत्य के लिए जिम्मेदार असली दोषियों के चेहरे उजागर करने" का आग्रह किया और इस घटना में जान गंवाने वाले किसानों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग भी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\