देश की खबरें | रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ भवन में ए-सैट मिसाइल के प्रारूप का अनावरण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को उपग्रह भेदी मिसाइल (ए-सैट) के प्रारूप का डीआरडीओ भवन परिसर में अनावरण किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ नवंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को उपग्रह भेदी मिसाइल (ए-सैट) के प्रारूप का डीआरडीओ भवन परिसर में अनावरण किया।

आधिकारिक बयान में बताया गया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव तथा डीआरडीओ के अध्यक्ष जी. सतीश रेड्डी भी इस मौके पर मौजूद थे।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में 17 नवंबर से खुलेंगे डिग्री, इंजीनियरिंग और डिप्लोमा कॉलेज, सरकार की तरफ से SOP जारी : 9 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि ‘मिशन शक्ति’ देश की पहली ए-सैट मिसाइल थी जिसका 27 मार्च 2019 को ओडिशा में डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। इसमें पृथ्वी की निचली कक्षा में तेजी से घूम रहे एक भारतीय उपग्रह को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया था।

‘मिशन शक्ति’ के सफल संचालन से भारत दुनिया का चौथा देश बन गया जिसके पास बाह्य अंतरिक्ष में अपने संसाधनों की रक्षा करने की क्षमता है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र, केरल और झारखंड समेत अन्य राज्यों की तरह अब पंजाब में भी जांच से पहले CBI को लेनी होगी इजाजत, सरकार ने वापस ली अनुमति.

बयान में कहा गया कि इस अवसर पर सिंह ने वैज्ञानिकों की टीम को बधाई दी।

बयान के मुताबिक रेड्डी ने कहा कि ए-सैट प्रारूप को लगाने से डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को भविष्य में इस तरह के चुनौतीपूर्ण अभियानों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\