विदेश की खबरें | इमरान खान के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई 17 जून तक स्थगित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की एक अदालत ने पीएमएल-एन के प्रमुख शाहबाज शरीफ द्वारा प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ दायर मानहानि मामले की सुनवाई 17 जून तक स्थगित कर दी है। मामला तीन साल से लंबित है।
लाहौर, 10 जून पाकिस्तान की एक अदालत ने पीएमएल-एन के प्रमुख शाहबाज शरीफ द्वारा प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ दायर मानहानि मामले की सुनवाई 17 जून तक स्थगित कर दी है। मामला तीन साल से लंबित है।
खान ने अप्रैल 2017 में आरोप लगाया था कि शाहबाज ने अपने भाई नवाज शरीफ के खिलाफ, सुप्रीम कोर्ट में पनामा पेपर मामला वापस लेने के बदले साझा मित्र के जरिये 61 लाख अमेरिकी डॉलर देने की पेशकश की थी।
यह भी पढ़े | नाइजीरिया में बोको हराम ने 69 लोगों की हत्या की.
हालांकि खान ने उस व्यक्ति की नाम नहीं बताया था, जिसके जरिये फिलहाल नेशनल असेंबली में नेता प्रतिपक्ष शाहबाज ने उन्हें यह पेशकश की थी।
शुक्रवार को हुई पिछली सुनवाई में लाहौर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोहेल अंजुम ने प्रधानमंत्री से जवाब मांगा था।
यह भी पढ़े | Coal Mine Blast in Afghanistan: अफगानिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट, 16 लोगों की मौत.
पिछली सुनवाई में याचिकाकर्ता के वकील ने बाबर अवाब के खान के वकील होने पर आपत्ति जताई थी। अवाब इमरान के सलाहकार बन गये हैं। ऐसे में कानून के मुताबिक, अब वह खान का बचाव नहीं कर सकते।
बुधवार को अधिवक्ता मसूक चिश्ती ने अदालत को बताया कि खान ने अपना वकील बदल लिया है।
खान के नए वकील चिश्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री अगली सुनवाई में अपना जवाब दाखिल करेंगे। इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई 17 जून तक स्थगित कर दी।
शाहबाज ने 61 लाख अमेरिकी डॉलर की मानहानि का दावा किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)