देश की खबरें | नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ : जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (फाइल फोटो के साथ)

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे पर दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

नेपाल का एक यात्री विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय रविवार को एक नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। विमान में पांच भारतीय नागरिकों समेत कुल 72 लोग सवार थे।

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि यति एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

पोखरा इस हिमालयी देश में एक मशहूर पर्यटक स्थल है।

जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं।’’

नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय दु्र्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार 15 विदेशियों में पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे। नेपाल में स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\