खेल की खबरें | विश्व कप और पेरिस ओलंपिक के लिए चयन ट्रायल में दीपिका शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी ने रविवार को यहां आगामी विश्व कप और पेरिस ओलंपिक के लिए हुए चयन ट्रायल में शीर्ष स्थान हासिल किया।

सोनीपत, 17 मार्च दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी ने रविवार को यहां आगामी विश्व कप और पेरिस ओलंपिक के लिए हुए चयन ट्रायल में शीर्ष स्थान हासिल किया।

तीन बार की ओलंपियन दीपिका ने फरवरी में बगदाद एशिया कप में दो स्वर्ण पदक जीतकर वापसी की। वह दिसंबर 2022 में मां बनने के बाद पिछले साल पूरे सत्र में खेल से बाहर रही थीं।

दीपिका ने भजन कौर, अंकिता भक्त और कोमलिका बारी के साथ चार सदस्यीय टीम में जगह बनायी।

भारत को पेरिस ओलंपिक के लिए महिला वर्ग में कोटा हासिल करना बाकी है। वहीं अंताल्या में 18-23 जून तक होने वाला विश्व कप का तीसरा चरण अंतिम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट होगा।

भारत के लिए अब तक एकमात्र पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले धीरज बोम्मदेवरा पुरुष रिकर्व वर्ग में शीर्ष पर रहे।

तरूणदीप राय, प्रवीण जाधव और मृणाल चौहान पुरुष रिकर्व टीम के अन्य सदस्य हैं।

राष्ट्रीय हाई परफोरमेंस निदेशक संजीव सिंह ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह टीम अस्थायी है (ओलंपिक के लिए) और हम विश्व कप के पहले दो चरणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर एक या दो बदलाव कर सकते हैं।’’

टीम :

रिकर्व पुरुष: धीरज बोम्मदेवरा, तरूणदीप राय, प्रवीण जाधव और मृणाल चौहान।

रिकर्व महिला: दीपिका कुमारी, भजन कौर, अंकिता भक्त और कोमलिका बारी।

कम्पाउंड पुरुष: प्रथमेश फुगे, अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और प्रियांश।

कम्पाउंड महिला: ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी, परनीत कौर और अवनीत कौर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\