देश की खबरें | तमिलनाडु में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही दीपावली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में शनिवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 14 नवंबर तमिलनाडु में शनिवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने दीपावली पर दो घंटे के लिए पटाखे जलाने की अनुमति दी है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update in India: भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 44,684 नए मामले दर्ज, एक दिन में 520 नई संक्रमितों की हुई मौत: 14 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सरकार के निर्देश के अनुसार लोग सुबह छह बजे से सात बजे तक और इसके बाद शाम सात बजे से आठ बजे तक पटाखे जला सकते हैं।

परंपरानुसार, शनिवार को लोग सुबह जल्दी उठे तथा मित्रों एवं परिजनों को शुभकामनाएं दीं और पटाखे जलाए।

यह भी पढ़े | जैसलमेर के लोंगेवाला बॉर्डर पर जवानों संग दीवाली मनाएंगे PM Modi, 1971 की लड़ाई में यहीं सेना ने PAK को चटाई थी धुल.

पर्व के अवसर पर कई लोग मंदिरों में दर्शन पूजन करने भी गए।

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एल. मुरुगन तथा अन्य नेताओं ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now