खेल की खबरें | दीपाली गुरसाले, प्रशांत कोली ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ भारोत्तोलन में स्वर्ण जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की दीपाली गुरसाले और सेना के प्रशांत कोली ने 37वें राष्ट्रीय खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा के पहले दिन नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता ।
पणजी, 25 अक्टूबर महाराष्ट्र की दीपाली गुरसाले और सेना के प्रशांत कोली ने 37वें राष्ट्रीय खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा के पहले दिन नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता ।
महिलाओं के 45 किलो वर्ग में गुरसाले ने स्नैच में 75 किलो वजन उठाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया । उसने 165 किलो वजन उठाकर महाराष्ट्र को पहला स्वर्ण दिलाया ।
पश्चिम बंगाल की चंद्रिका तरफदार ने क्लीन एंड जर्क में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर रजत जीता । तेलंगाना की टी प्रियदर्शिनी को कांस्य पदक मिला ।
गुरसाले ने कोमल कोहार का स्नैच का 74 किलो का और झिल्ली डालाबेहरा का समग्र 164 किलो का रिकॉर्ड तोड़ा ।
वहीं कोली ने महाराष्ट्र के मुकुंद अहीर को हराकर पुरूषों के 55 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीता । उसने कुल 253 किलो वजन उठाकर सेना को दूसरा स्वर्ण दिलाया । आंध्र के एस गुरू नायडू को कांस्य पदक मिला ।
महिलाओं के 49 किलो वर्ग में ज्ञानेश्वरी यादव को स्वर्ण, हरियाणा की प्रीति को रजत और झिल्ली डालबेहरा को कांस्य पदक मिला ।
पुरूषों के 61 किलो वर्ग में एसएससीबी के चारू पासी को स्वर्ण, असम के सिद्धांत गोगोई को रजत और महाराष्ट्र के शुभम तोडकर को कांस्य पदक मिला ।
महिलाओं के 55 किलो वर्ग में मणिपुर की पी रानीबाला देवी को स्वर्ण , पश्चिम बंगाल की शरबानी दास को रजत और ओडिशा की स्नेहा सोरेन को कांस्य पदक मिला ।
हरियाणा ने नेटबॉल में दोनों स्वर्ण जीते । हरियाणा की पुरूष टीम ने केरल को 45 . 42 से हराया जबकि महिला टीम ने कर्नाटक को 58 . 52 से मात दी ।
जिम्नास्टिक में महिला लयबद्ध वर्ग में महाराष्ट्र को स्वर्ण, जम्मू कश्मीर को रजत और हरियाणा को कांस्य पदक मिला ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2023 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

