देश की खबरें | दीपक पूनिया, अंतिम पंघाल एशियाई चैंपियनशिप के लिए 30 सदस्यीय भारतीय टीम में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता दीपक पूनिया और अंतिम पंघाल को 25 से 30 मार्च तक जॉर्डन के अम्मान में होने वाली सीनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए शनिवार को 30 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया।

नयी दिल्ली, 15 मार्च विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता दीपक पूनिया और अंतिम पंघाल को 25 से 30 मार्च तक जॉर्डन के अम्मान में होने वाली सीनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए शनिवार को 30 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया।

भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा यहां आईजी खेल परिसर में कराये गए चयन ट्रायल के दौरान पुरुष फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन के साथ-साथ महिला वर्ग में 10-10 पहलवानों का चयन किया गया।

2019 विश्व चैंपियनशिप में रजत और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले पूनिया हालांकि अब 86 किग्रा से 92 किग्रा में आ गए हैं जबकि विशाल कालीरमन भी 65 किग्रा से 70 किग्रा में खेलने लगे हैं। पंघाल (53 किग्रा) और रीतिका (86 किग्रा) ने उम्मीद के मुताबिक अपने ट्रायल जीते।

चयन ट्रायल की देखरेख भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की चयन समिति ने की जिसमें अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जय प्रकाश, कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल और ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त शामिल थे।

डब्ल्यूएफआई ने कहा कि उसने देश भर के शीर्ष पहलवानों को ट्रायल में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया ताकि प्रतिस्पर्धी और पारदर्शी चयन प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

डब्ल्यूएफआई ने कहा, ‘‘हालांकि पेरिस ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत सहित कुछ शीर्ष पहलवान चोटों के कारण भाग नहीं ले पाए। ’’

चुने हुए पहलवान :

पुरुष फ्रीस्टाइल: चिराग (57 किग्रा), उदित (61 किग्रा), सुजीत (65 किग्रा), विशाल कालीरमन (70 किग्रा), जयदीप (74 किग्रा), चंद्रमोहन (79 किग्रा), मुकुल दहिया (86 किग्रा), दीपक पूनिया (92 किग्रा), जॉइंटी कुमार (97 किग्रा) और दिनेश (125 किग्रा)।

पुरुष ग्रीको-रोमन: नितिन (55 किग्रा), सुमित (60 किग्रा), उमेश (63 किग्रा), नीरज (67 किग्रा), कुलदीप मलिक (72 किग्रा), सागर (77 किग्रा), राहुल (82 किग्रा), सुनील कुमार (87 किग्रा), नितेश (97 किग्रा) और प्रेम (130 किग्रा)।

महिला कुश्ती: अंकुश (50 किग्रा), अंतिम (53 किग्रा), नीशू (55 किग्रा), नेहा शर्मा (57 किग्रा), मुस्कान (59 किग्रा), मनीषा (62 किग्रा), मोनिका (65 किग्रा), मानसी लाठर (68 किग्रा), ज्योति बेरवाल (72 किग्रा) और रीतिका (76 किग्रा)।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट