देश की खबरें | दीपक पूनिया और दो अन्य पहलवान कोविड-19 जांच में पॉजिटिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक पूनिया सहित तीन सीनियर पुरूष पहलवान कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव आये हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने गुरूवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन सितंबर विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक पूनिया सहित तीन सीनियर पुरूष पहलवान कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव आये हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने गुरूवार को यह जानकारी दी।

ओलंपिक दल में शामिल पूनिया (86 किग्रा) के अलावा नवीन (65 किग्रा) और कृष्ण (125 किग्रा) को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। सभी तीनों पहलवान सोनीपत में साइ केंद्र में राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा हैं और इसमें जुड़ने से पहले पृथकवास में हैं।

यह भी पढ़े | Stone Pelting in UP: उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस के साथ झड़प, कई लोग घायल, चौकी इंचार्ज, कांस्टेबल सस्पेंड, Watch Video.

साइ ने बयान में कहा, ‘‘तीन सीनियर पुरूष पहलवानों ने सोनीपत के साइ केंद्र में राष्ट्रीय कुश्ती शिविर के लिये रिपोर्ट किया और कोविड-19 वायरस की जांच में पॉजिटिव आये। ’’

विश्व चैम्पियनशिप में रजत से पूनिया ने तोक्यो ओलंपिक के लिये स्थान पक्का किया था।

यह भी पढ़े | Chandigarh: 10वीं के छात्र गौरव ने कबाड़ से बनाई मोटरसाइकिल, एक लीटर पेट्रोल में 80km तक का कर सकते हैं सफर.

उन्हें एहतियात के तौर पर साइ के पैनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों पहलवानों का पहुंचने पर परीक्षण किया गया जो खेल गतिविधियों की बहाली के लिये साइ की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में अनिवार्य है।

प्रोटोकॉल के अनुसार सभी पहलवानों और सहयोगी स्टाफ को पहुंचने पर अनिवार्य आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना होगा।

जब भारतीय कुश्ती महासंघ को संपर्क किया गया तो उसने कहा कि वे इसके बारे में नहीं जानते।

सभी पहलवान एक सितंबर को शिविर के लिये एकत्रित हुए। ट्रेनिंग 14 दिन के पृथकवास पूरा होने के बाद शुरू होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\