खेल की खबरें | स्विस चैलेंज के लिये तैयार हैं दीक्षा और त्वेसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले सप्ताह अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल करने वाली त्वेसा मलिक और अपने खेल में सुधार करने को प्रतिबद्ध दीक्षा डागर गुरुवार से शुरू होने वाली वीपी बैंक स्विस लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती पेश करेंगी।

हॉल्थाउजर्न (स्विट्जरलैंड), नौ सितंबर पिछले सप्ताह अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल करने वाली त्वेसा मलिक और अपने खेल में सुधार करने को प्रतिबद्ध दीक्षा डागर गुरुवार से शुरू होने वाली वीपी बैंक स्विस लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती पेश करेंगी।

चौबीस वर्षीय त्वेसा पिछले सप्ताह फ्लमसरबर्ग लेडीज ओपन में संयुक्त चौथे स्थान पर रही थी। यह अंतरराष्ट्रीय पेशेवर प्रतियोगिता में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम है।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Updates: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली दुबई रवाना, तैयारियों का लेंगे जायजा.

त्वेसा ने कहा कि वह अधिक से अधिक टूर्नामेंट में खेलने की इच्छुक है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने चार महीने से अधिक समय तक घर में पर्याप्त विश्राम किया। मुझे जिस भी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा मैं उसमें खेलूंगी। ’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: UAE में पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ बीच पर मस्ती करते हुए नजर आए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, देखें तस्वीर.

त्वेसा ने जहां पिछले कुछ सप्ताह में अच्छे परिणाम हासिल किये वहीं दीक्षा का प्रदर्शन औसत रहा। वह स्कॉटिश ओपन और एआईजी महिला ओपन में कट से चूक गयी थी जबकि चेक लेडीज ओपन और फ्लमसरबर्ग में क्रमश: संयुक्त 67वें और संयुक्त 47वें स्थान पर रही थी।

दीक्षा ने कहा, ‘‘पिछले कुछ सप्ताह ने मेरे संकल्प को अधिक मजबूत बनाया है। मैं जल्द दमदार वापसी करूंगी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी