देश की खबरें | उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के एक दिन बाद बुधवार को उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 नवंबर जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के एक दिन बाद बुधवार को उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में घना कोहरा रहा जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Delhi: कोरोना की चपेट में दिल्ली, एक दिन में सबसे ज्यादा 131 मौतें, संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार.

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी हवाएं बहने के कारण शनिवार तक इसमें और गिरावट होने का अनुमान है।

शहर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | Haryana: 20 नवंबर से शुरू होगा Covaxin का ट्रायल, 2 फेज में होगा परीक्षण.

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार 16 नवंबर को छोड़कर इस महीने दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश में इस मौसम की पहली बर्फबारी होने के दो दिन बाद ठंड की स्थिति बरकरार रही।

लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलोंग सबसे ठंडा स्थान रहा जहां का तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

राजस्थान हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई और माऊंट आबू में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में अगले चौबीस घंटे में तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मध्यम और घना कोहरा छाया रहा जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

जम्मू कश्मीर में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा जहां का तापमान शून्य से छह डिग्री कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार संघ शासित प्रदेश के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

भारत के दक्षिणी भाग में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई।

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले सप्ताह के अपने पूर्वानुमान में कहा, ‘‘पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा देश के अन्य भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड