जरुरी जानकारी | सोयाबीन और पामोलीन में गिरावट, मूंगफली, बिनौला में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सर्दियों में नरम तेलों की मांग बढ़ने की संभावना के बीच सोमवार को देश के तेल-तिलहन बाजारों में मूंगफली तेल तिलहन और बिनौला तेल की कीमतों में सुधार देखने को मिला जबकि सरसों तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर सर्दियों में नरम तेलों की मांग बढ़ने की संभावना के बीच सोमवार को देश के तेल-तिलहन बाजारों में मूंगफली तेल तिलहन और बिनौला तेल की कीमतों में सुधार देखने को मिला जबकि सरसों तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

इसके साथ ही विदेशों में सोयाबीन डी-आयल्ड केक (डीओसी) की मांग कुछ कमजोर रहने से सोयाबीन तेल तिलहन में गिरावट रही और जाड़े की मांग प्रभावित होने से कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल की कीमतों में भी नरमी रही।

मलेशिया एक्सचेंज में मंदी का रुख था जबकि शिकागो एक्सचेंज में अधिक घट-बढ़ नहीं है।

बाजार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि विदेशों में खाद्यतेलों की लदान मात्रा को देखकर लगता है कि पिछले कुछ महीनों के मुकाबले नवंबर में खाद्यतेलों का आयात कम रह सकता है। इस दौरान देश में कई प्रमुख त्योहार और शादियों का मौसम होने से इस तरफ ध्यान देने की जरुरत है। सर्दियों में सॉफ्ट आयल (नरम खाद्यतेल) की मांग विशेषकर नमकीन बनाने वाली कंपनियों के बीच बढ़ती है।

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर भारत (पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि) में बिनौला की फसल को कीटों के हमले से नुकसान हुआ है। इन जगहों पर बिनौले से तेल प्राप्ति का स्तर 11-12 प्रतिशत से घटकर छह-सात प्रतिशत रह गया है। इस कमी का आगे असर पड़ सकता है।

सूत्रों ने कहा कि कांडला बंदरगाह पर सूरजमुखी तेल का स्टॉक कम है। विदेशों में लदान के स्तर को देखते हुए यह कयास लगाया जा रहा है कि दो माह पूर्व के मुकाबले नवंबर में सॉफ्ट आयल का आयात घट सकता है। सूरजमुखी का आयात दो माह-पूर्व 3.5 लाख टन था लेकिन वह घटकर नवंबर में 2.60-2.70 लाख टन रह सकता है। इस अवधि में सोयाबीन तेल का आयात भी पहले के 4.5 लाख टन से घटकर 1.70 लाख टन रह सकता है। सामान्य कारोबार के बीच सरसों तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

सोमवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,795-5,845 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,875-6,925 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,550 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,310-2,595 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,875 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,835 -1,930 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,835 -1,945 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,850 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,975 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,100 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,200 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,025-5,125 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,825-4,925 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Comedian Anudeep Katikala Arrested: स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के खिलाफ विवादित टिप्पणी का मामला