जरुरी जानकारी | दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सरसों और सोयाबीन दाना में गिरावट, सोयाबीन तेल और सीपीओ में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सस्ते आयातित तेलों की आवक बढ़ने और इसके मुकाबले सोयाबीन दाना (तिलहन), सरसों दाना जैसे स्थानीय तिलहन फसलों की मांग कमजोर होने से स्थानीय तेल- तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों के साथ साथ सोयाबीन दाना के भाव कमजोरी दर्शाते बंद हुए जबकि विदेशी बाजारों में सुधार के कारण सोयाबीन तेल की कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई सस्ते आयातित तेलों की आवक बढ़ने और इसके मुकाबले सोयाबीन दाना (तिलहन), सरसों दाना जैसे स्थानीय तिलहन फसलों की मांग कमजोर होने से स्थानीय तेल- तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों के साथ साथ सोयाबीन दाना के भाव कमजोरी दर्शाते बंद हुए जबकि विदेशी बाजारों में सुधार के कारण सोयाबीन तेल की कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरसों दाना, सरसों दादरी, सरसों पक्की घानी और सरसों कच्ची घानी की कीमतें मामूली हानि के साथ बंद हुई क्योंकि लॉकडाऊन में क्रमश: ढील दिये जाने के बाद होटल और रेस्तरां जैसे उद्योगों के बीच सस्ते आयातित तेलों की अधिक मांग है। इस वजह से सीपीओ एक्स-कांडला के भाव में सुधार आया।

यह भी पढ़े | Sarkari Naukri: महाराष्ट्र पुलिस में निकलेगी बंपर भर्ती, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया ऐलान.

सूत्रों ने कहा कि किसानों के पास सोयाबीन का भारी स्टॉक जमा है और अगले दो महीने में सोयाबीन की नई फसल आ जायेगी। सस्ते आयात के कारण किसान सोयाबीन बीज, सूरजमुखी बीज और मूंगफली दाना के भाव बाजार में औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में सरकार ने सस्ते आयात पर अंकुश नहीं लगाया तो किसानों के लिए लागत निकालना मुश्किल हो जायेगा और देश का तेल तिलहन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

बुधवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

यह भी पढ़े | जानिए क्या है IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप और कैसे कर सकते हैं प्रयोग?.

सरसों तिलहन - 4,765- 4,790 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 4,825 - 4,875 रुपये।

वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,140 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,940 - 1,190 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,550 - 1,690 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,645 - 1,765 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 8,800 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,700 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 7,720 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 6,800 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,800 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,250 रुपये।

पामोलीन कांडला- 7,500 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,715- 3,740 लूज में 3,490--3,515 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड