देश की खबरें | झारखंड की दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की दुमका एवं बेरमो विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को उपचुनाव की घोषणा के साथ दुमका तथा बोकारो जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दुमका/बोकारो, 29 सितंबर झारखंड की दुमका एवं बेरमो विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को उपचुनाव की घोषणा के साथ दुमका तथा बोकारो जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी।

दुमका में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश्वरी बी ने बताया कि चुनाव आयोग की घोषणा के बाद पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता एवं धारा 144 प्रभावी हो गयी है। यहां कुल 368 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को दी श्रद्धांजलि, दोषियों को फांसी देने की मांग की.

बोकारो में उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बेरमो विधान सभा उप चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है ।

झारखंड की यह दोनों सीटें दिसंबर 2019 में सत्ताधारी गठबंधन ने जीती थीं। दुमका से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा की लुईस मरांडी को 13 हजार से अधिक मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। बेरमो में कांग्रेस के ट्रेड यूनियन नेता राजेन्द्र सिंह ने भाजपा के योगेश्वर महतो को 25 हजार से कुछ अधिक मतों से पराजित किया था।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में पत्नी को पीटने वाला आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा निलंबित: 29 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हेमंत सोरेन ने दुमका के साथ बरहेट से भी चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने दुमका सीट छोड़ दी थी। बोकारो की बेरमो सीट कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह के निधन के कारण रिक्त हुई।

इन दोनों ही विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को मतगणना होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी