देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 10 शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन का फैसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि बिलासपुर, सरगुजा, कोरबा और राजनांदगांव जिले के 10 शहरी क्षेत्रों में सात-आठ दिन तक अनेक गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि बिलासपुर, सरगुजा, कोरबा और राजनांदगांव जिले के 10 शहरी क्षेत्रों में सात-आठ दिन तक अनेक गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी।

अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर जिले के बिलासपुर नगर निगम, बिल्हा और बोदरी नगर पंचायत में 23 जुलाई सुबह से 31 जुलाई शाम तक लॉकडाउन रहेगा।

यह भी पढ़े | जम्मू- कश्मीर में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5 मापी गई: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि इसी तरह सरगुजा जिले के अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र को 22 जुलाई मध्यरात्रि से 29 जुलाई मध्यरात्रि तक के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है। राजनांदगांव जिले में 23 जुलाई मध्यरात्रि से 29 जुलाई मध्यरात्रि तक गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कोरबा जिले के कोरबा नगर निगम, कटघोरा और दीपिका नगर पालिका तथा पाली और छुरियाकला नगर पंचायत क्षेत्र में 22 जुलाई से 29 जुलाई मध्यरात्रि तक क्षेत्र में पाबंदी रहेगी।

यह भी पढ़े | शिवसेना विधायक की मांग, सीएम उद्धव ठाकरे को राम मंदिर भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाए.

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान नगरीय क्षेत्रों में सभी शासकीय, अर्ध शासकीय और निजी कार्यालय बंद रहेंगे। सभी कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी घर से कार्य करेंगे। यदि उनकी जरूरत होगी तभी उन्हें कार्यालय बुलाया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह सभी सार्वजनिक परिवहन जिसमें बस, टैक्सी, ऑटो रिक्शा आदि शामिल हैं, इस दौरान बंद रहेंगे। केवल चिकित्सकीय सेवा वाले व्यक्तियों को वाहन के साथ आवागमन की अनुमति रहेगी। वहीं, रात में आवश्यक वाणिज्यिक परिवहन की अनुमति इस प्रतिबंधित क्षेत्र में होगी।

उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में सभी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, गोदाम, साप्ताहिक हाट-बाजार आदि अपनी गतिविधियों को बंद रखेंगे। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कारखानों, निर्माण और श्रम कार्य संचालित करने वाली इकाइयों को शर्तों के अधीन छूट रहेगी। इन इकाइयों में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान होने पर इलाज का सभी व्यय इकाइयों को ही करना होगा।

क्षेत्र में सभी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल आम जनता के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे। हालंकि लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाएं और जरूरी वस्तुओं की बिक्री जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक (शहरी/ग्रामीण) कोषालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय और उनके अधीनस्थ समस्त कार्यालय, अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसील, थाना और चौकियों सहित सभी कार्यालय आम जनता के लिए बंद रहेंगे। इन शासकीय कार्यालयों में कार्यालय प्रमुख की अनुमति के बिना आगंतुकों का प्रवेश नहीं होगा।

रायपुर जिले में जिला प्रशासन ने रायपुर और बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में 22 जुलाई से सात दिन का लॉकडाउन करने की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 5,425 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 1,626 लोगों का अभी इलाज चल रहा है और 3,775 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

राज्य में इनमें से तीन हजार से अधिक मामले पिछले एक महीने के दौरान सामने आए हैं। राज्य के सभी 28 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

8th Pay Commission Latest News: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट, फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने की मांग, केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 69,000 रुपये होने की उम्मीद

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

ठाणेवासियों को रेल मंत्रालय का बड़ा तोहफा, ठाणे और मुलुंड के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन, मिली इनिशियल मंजूरी