विदेश की खबरें | कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण श्रीलंका के पश्चिमी प्रांत में कर्फ्यू लगाने का फैसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के पश्चिमी प्रांत में हालिया दिनों में कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के बाद बृहस्पतिवार मध्यरात्रि से कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। इसी प्रांत में सबसे ज्यादा घनी आबादी वाले शहर कोलंबो और गम्पाहा आते हैं।

कोलंबो, 28 अक्टूबर श्रीलंका के पश्चिमी प्रांत में हालिया दिनों में कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के बाद बृहस्पतिवार मध्यरात्रि से कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। इसी प्रांत में सबसे ज्यादा घनी आबादी वाले शहर कोलंबो और गम्पाहा आते हैं।

कर्फ्यू दो नवंबर तड़के तक लागू रहेगा। पुलिस ने बुधवार को कहा कि कर्फ्यू लागू होने के कारण शुक्रवार से लोग बाहर नहीं निकलेंगे।

यह भी पढ़े | सुरक्षाकर्मी ने दी मास्क पहनने की सलाह तो भड़क गई दो बहने, 27 बार चाकू मारा, जानें कहां की है ये घटना.

कपड़ा फैक्टरी और मछली के थोक बाजार में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के कारण चार अक्टूबर से ही 60 से ज्यादा पुलिस डिविजन अंतर्गत कर्फ्यू लगाया गया था।

श्रीलंका में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 541 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बुधवार को 8413 हो गयी। देश में चार अक्टूबर को उपचार करा रहे संक्रमितों की संख्या 3396 थी। वर्तमान में 3923 मरीजों का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़े | Blind Date: रोमांटिक ब्लाइंड डेट पर अपने 23 रिश्तेदारों के साथ पहुंची चीनी महिला, 2 लाख बिल देखकर पिछले दरवाजे से फरार हुआ बॉयफ्रेंड.

सरकार ने अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले गंभीर असर के कारण पूर्ण लॉकडाउन लगाने से इनकार किया है ।

श्रीलंका में कोविड-19 का पहला मामला सामने आने पर मार्च में लॉकडाउन लागू किया गया था जिसे मई में खत्म कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\