देश की खबरें | चंडीगढ़ के लिए पूर्ण प्रशासक नियुक्त करने के फैसले की समीक्षा की जाए:सुखबीर ने शाह से किया आग्रह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चंडीगढ़ के लिए पूर्ण प्रशासक नियुक्त करने के केंद्र सरकार के फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध किया है।

चंडीगढ़, 12 अगस्त शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चंडीगढ़ के लिए पूर्ण प्रशासक नियुक्त करने के केंद्र सरकार के फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध किया है।

बादल ने बुधवार शाम शाह के साथ बैठक के दौरान इसे राजधानी शहर चंडीगढ़ पर पंजाब के दावे को कमजोर करने की एक और कोशिश करार दिया।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में पंजाब के राज्यपाल चंडीगढ़ के प्रशासक का प्रभार भी संभालते हैं।

शिअद प्रमुख ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का अविभाज्य हिस्सा है और उसे यथाशीघ्र उसके मूल राज्य को हस्तांतरित कर दिया जाना चाहिए।

बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री को इस बात से अवगत कराया कि केंद्र शासित प्रदेश के लिए राज्य के बाहर से एक पूर्ण प्रशासक नियुक्त करने की कोई वजह नहीं है।

बादल ने एक बयान में कहा, ‘‘पहले भी चंडीगढ के मुख्य आयुक्त पंजाब से हुआ करते थे। ’’

बादल ने शाह से यह भी कहा कि पंजाब के पुनर्गठन के समय लिए गये सभी फैसलों का एक-कर कर उल्लंघन किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\