देश की खबरें | पलक्कड़ में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या की जांच सीबीआई से कराने संबंधी याचिका पर फैसला सुरक्षित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने पलक्कड़ जिले में नवंबर, 2021 में हुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता की हत्या की जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध करने वाली याचिका पर अपना फैसला मंगलवार को सुनवाई पूरी कर ली। इस फैसला बाद में आयेगा।

कोच्चि (केरल), 22 मार्च केरल उच्च न्यायालय ने पलक्कड़ जिले में नवंबर, 2021 में हुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता की हत्या की जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध करने वाली याचिका पर अपना फैसला मंगलवार को सुनवाई पूरी कर ली। इस फैसला बाद में आयेगा।

सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति के. हरीपाल ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

अदालत ने इससे पहले कहा था कि मामले के कुछ पहलुओं की जांच सीबीआई से कराने की जरूरत है।

आरएसएस के मृत कार्यकर्ता की पत्नी ने याचिका दायर कर इसकी जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध किया है।

राज्य ने इस याचिका का विरोध किया और कहा कि इस मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अगर किसी नयी एजेंसी को इसकी जांच सौंपी जाती है तो पूरी प्रक्रिया फिर से दोहरानी पड़ेगी जिससे अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने में देरी होगी और आरोपी जमानत पर रिहा भी हो सकता है।

पत्नी को उसके दफ्तर छोड़ने जाते हुए 15 नवंबर, 2021 को 27 वर्षीय संजीत की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने इस संबंध में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पदाधिकारी सहित कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा था कि गिरफ्तार किया गया पीएफआई का पदाधिकारी हत्या के इस मामले से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है।

भाजपा और संघ परिवार के संगठनों ने आरोप लगाया है कि पीएफआई से जुड़े सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडथ्या (एसडीपीआई) के कार्यकर्ताओं ने दिन-दहाड़े संजीत की उसकी पत्नी के सामने हत्या कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें