देश की खबरें | ओडिशा का डेब्रिगढ़ वन्यजीव अभयारण्य भारत में सर्वश्रेष्ठ ‘इकोटूरिज्म’ स्थल: जी20 शेरपा अमिताभ कांत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने ओडिशा के डेब्रिगढ़ वन्यजीव अभयारण्य की प्रशंसा करते हुए इसे ‘इकोटूरिज्म’ के लिहाज से ‘‘देश में सबसे बेहतर स्थान’’ बताया है।

भुवनेश्वर, 22 मई भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने ओडिशा के डेब्रिगढ़ वन्यजीव अभयारण्य की प्रशंसा करते हुए इसे ‘इकोटूरिज्म’ के लिहाज से ‘‘देश में सबसे बेहतर स्थान’’ बताया है।

जी20 दुनिया के 20 प्रमुख विकसित और विकासशील देशों का एक अंतरराष्ट्रीय मंच है।

नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कांत ने बुधवार को डेब्रिगढ़ का दौरा किया था और वन्यजीव अभयारण्य के प्रबंधन में शामिल वन अधिकारी एवं वनकर्मियों से बात की।

कांत ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैंने आज ओडिशा के डेब्रिगढ़ वन्यजीव अभयारण्य का दौरा किया और सामुदायिक भागीदारी के लिहाज से किए गए अद्भुत काम को देखकर बहुत प्रसन्नता हुई। यह स्थानीय समुदाय द्वारा ‘इकोटूरिज्म’ परियोजना के संचालन और प्रबंधन का अब तक का सबसे अच्छा उदाहरण है।’’

इसके बाद उन्होंने संबलपुर में स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक की।

संबलपुर में उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) द्वारा किए गए शानदार काम को देखा। मैंने भारत भर में सभी ‘इकोटूरिज्म’ परियोजनाओं का दौरा किया है और इनमें डेब्रिगगढ़ सबसे अच्छी परियोजना है।’’

उन्होंने कहा कि डेब्रिगढ़ ‘इकोटूरिज्म’ परियोजना की सबसे अच्छी बात इसमें स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी है।

अपने दौरे पर कांत ने डेब्रिगढ़ ‘इकोटूरिज्म’ परियोजना के समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की और वन्यजीव अभयारण्य में इस ‘मॉडल’ के कामकाज की सराहना की।

वनों पर निर्भर लगभग 85 परिवार विभिन्न ‘इकोटूरिज्म’ गतिविधियों से अपनी आजीविका चला रहे हैं।

एक वन अधिकारी ने बताया कि इन समुदाय के सदस्यों द्वारा पर्यटकों के लिए जंगल सफारी, हीराकुंड क्रूज, ट्रैकिंग, हाइकिंग, कयाकिंग, वन्यजीवों पर कहानी सुनाने के सत्र और पक्षी-दर्शन गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\