देश की खबरें | पंजाब में जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तरनतारन जिले में 12 और लोगों की मौत के साथ ही पंजाब में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 98 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, दो अगस्त तरनतारन जिले में 12 और लोगों की मौत के साथ ही पंजाब में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 98 हो गई।

उपायुक्त कुलवंत सिंह ने फोन पर बताया, “‘‘तरनतारन में मृतकों की संख्या अब 75 हो गई है’’।

यह भी पढ़े | दिल्ली: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 961 नए मामले सामने आए, 15 की मौत, 1186 डिस्चार्ज.

हालांकि, उन्होंने कहा कि “क्षेत्र से मिली जानकारी” के आधार पर प्रशासन मृतकों का आंकड़ा 75 बता रहा है क्योंकि बीते कुछ दिनों में मृतकों का अंतिम संस्कार उनके परिजनों द्वारा कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि उनमें से कुछ तो पोस्टमार्टम कराने के लिये भी नहीं आए।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु में COVID-19 का प्रसार रोकने के लिए रविवार को पूर्ण बंदी, सड़कें खाली.

तरनतारन के अलावा अमृतसर में 12 और गुरदासपुर के बटाला में 11 लोगों की मौत की खबर है। यह पूरा मामला बुधवार शाम को शुरू हुआ था।

अधिकारियों ने कहा कि कुछ परिवार तो अपने संबंधी की जहरीली शराब पीने से हुई मौत की रिपोर्ट दर्ज कराने भी आगे नहीं आ रहे हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे अपने परिवार के सदस्य की मौत की रिपोर्ट कराएं।

इस बीच, विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने पटियाला, बरनाला, पठानकोट और मोगा समेत कुछ स्थानों पर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर ”लापरवाही” का आरोप लगाया जिसकी वजह से लोगों की मौत हुई, जिनमें से अधिकतर गरीब परिवारों के थे।

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने तरनतारन जाकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।

मान ने इस मामले की मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की।

पंजाब सरकार पहले ही इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे चुकी है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को छह आबकारी और सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित किये जाने की घोषणा की थी।

उन्होंने पुलिस और आबकारी विभाग के जहरीली शराब के उत्पादन और बिक्री पर रोक नहीं लगा पाने को “शर्मनाक” करार दिया था।

राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने का भी ऐलान किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\