विदेश की खबरें | बुर्किना फासो में सुरक्षाबलों पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. औगाडौउगोउ, 16 नवंबर (एपी) पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में रविवार को सुरक्षाबलों के एक दल पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी है। मरने वालों में कम से कम 28 सुरक्षा अधिकारी जबकि चार आम नागरिक शामिल हैं। सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

औगाडौउगोउ, 16 नवंबर (एपी) पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में रविवार को सुरक्षाबलों के एक दल पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी है। मरने वालों में कम से कम 28 सुरक्षा अधिकारी जबकि चार आम नागरिक शामिल हैं। सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम अफ्रीकी देश में जिहादी हिंसा की शुरुआत के बाद से पिछले करीब पांच वर्षों के दौरान सुरक्षाबलों पर होने वाला यह सबसे घातक हमला है।

बुर्किना फासो के संचार मंत्री ओसेनी तंबौरा ने कहा कि साहेल के सौम प्रांत में, इनाटा में सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी पर रविवार को सुबह पांच बजे अज्ञात सशस्त्र समूहों ने हमला कर दिया था।

उन्होंने कहा कि पास के शहर केल्बो में भी उसी दिन सुरक्षाबलों की एक और टुकड़ी पर हमला किया गया था, लेकिन सुरक्षाबलों ने उसे विफल कर दिया था। सरकार ने इस हिंसा को बर्बर और कायराना हमला करार देते हुए तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

यह हमला गृह युद्ध जैसे हालात का सामना कर रहे देश में हिंसा की ताजा घटना है। इन हिंसक घटनाओं को अल-कायदा से जुड़े जिहादी समूहों और इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा अंजाम दिया जाता है। यह आतंकवादी संगठन अब तक हजारों लोगों की हत्या कर चुके हैं जबकि इनकी गतिविधियों के कारण 14 लाख से अधिक लोगों को देश छोड़कर अन्य स्थानों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now