देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण से 101 और मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या रविवार को 8,000 के आंकड़े को पार कर गई। साथ ही, संक्रमण के 8,191 नये मामले भी सामने आये। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 20 सितंबर कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण से 101 और मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या रविवार को 8,000 के आंकड़े को पार कर गई। साथ ही, संक्रमण के 8,191 नये मामले भी सामने आये। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी ।

विभाग ने बयान जारी कर बताया कि आज 8,611 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी । राज्य में संक्रमण के अब तक कुल 5,19,537 मामले सामने आये हैं।

यह भी पढ़े | Sec 144 in Several Districts of Rajasthan: राजस्थान के कई जिलों में कल से धारा 144 लागू, सीएम अशोक गहलोत ने जनता से की कॉपरेट करने की अपील.

बयान में कहा गया है कि प्रदेश में 98,403 मरीजों का इलाज चल रहा है जिसमें से 811 गहन चिकित्सा इकाई में हैं ।

बेंगलुरू शहरी जिले में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,322 नये मामले सामने आये, जबकि 32 लोगों की मौत हो गयी ।

यह भी पढ़े | झारखंड में कोरोना के 1492 नए केस, संक्रमितो की संख्या 71,352 हुई: 20 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शहर में अब तक 1,94,760 मामले सामने आये हैं और 2,657 संक्रमितों की मौत हो चुकी है तथा 41,754 का इलाज चल रहा है ।

इसमें कहा गया है कि यहां अब तक कुल 1,50,348 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है और इनमें से 2,970 को रविवार को छुट्टी दी गयी ।

बयान में कहा गया है कि मरने वालों में से अधिकतर को श्वसन की समस्या थी अथवा इनफ्लुयेंजा टाइप की बीमारी थी ।

विभाग ने बताया है कि 5.09 लाख लोग अभी घरों में पृथक—वास में हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट