Chandipura Virus: गुजरात में संदिग्ध चांदीपुरा वायरस से मरने वालों की संख्या आठ हुई, दो और बच्चों की मौत

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि राज्य में संदिग्ध चांदीपुरा वायरस से मंगलवार को दो और बच्चों की मौत हो गई, जिससे राज्य वायरस से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है.

Credit -Pixabay

अहमदाबाद, 16 जुलाई: गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि राज्य में संदिग्ध चांदीपुरा वायरस से मंगलवार को दो और बच्चों की मौत हो गई, जिससे राज्य वायरस से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है. पटेल ने राज्य की राजधानी गांधीनगर में संवाददाताओं को बताया कि वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 14 हो गई है, जिसमें से आठ लोगों की मौत हो चुकी है.

मंत्री ने बताया कि साबरकांठा, अरावली, महिसागर, खेड़ा, मेहसाणा और राजकोट जिलों से मामले सामने आए हैं.

पटेल ने बताया कि पड़ोसी राज्यों के तीन मरीज़ों (राजस्थान के दो और मध्य प्रदेश के एक मरीज़) का भी गुजरात के अस्पतालों में इलाज किया गया है. उन्होंने बताया कि राजस्थान के दो मरीज़ों में से एक की मौत हो गई है.

पटेल ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित जिलों की गहन निगरानी की है तथा सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप-जिला अस्पतालों के साथ-साथ मेडिकल कॉलेजों को विशेष परामर्श जारी किया गया है किल वे कुछ लक्षणों वाले संदिग्ध मामलों को चांदीपुरा वायरस के मामलों के रूप में मानें.

उन्होंने कहा, "इस बीमारी में मृत्यु दर बहुत अधिक है और यदि उपचार में देरी हो जाए तो मरीज का बचना मुश्किल है." उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर 26 आवासीय क्षेत्रों के 8,600 घरों में 44,000 से अधिक लोगों की जांच की गई है.

मंत्री ने बताया कि अस्पतालों में इलाज के दौरान अब तक जिन लोगों की मौत हुई है उनमें साबरकांठा जिले के दो, अरावली के तीन, महिसागर और राजकोट जिले के एक-एक तथा राजस्थान का एक मरीज शामिल है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajdhani Express Fire Video: मध्य प्रदेश में बड़ा रेल हादसा टला, तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में अचानक लगी आग; सभी यात्री सुरक्षित

Mumbai Water Cut: BMC की बड़ी घोषणा, मुंबई के चेंबूर में 18 मई को 12 घंटे बंद रहेगी पानी की सप्लाई; चेक करें प्रभावित इलाके

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड