देश की खबरें | संदिग्ध परिस्थतियों में प्रेमी युगल की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शाहजहांपुर जिले में एक युवती तथा उसके प्रेमी के शव मिले हैं। दोनों के शव पर गोली लगने के निशान हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी।

शाहजहांपुर (उप्र), 17 सितंबर शाहजहांपुर जिले में एक युवती तथा उसके प्रेमी के शव मिले हैं। दोनों के शव पर गोली लगने के निशान हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच पिछले छह वर्षों से प्रेम संबंध था और लगता है कि उनकी गोली मारकर हत्या की गई है।

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने शुक्रवार को बताया कि शाहजहांपुर जिले के थाना गढ़िया रंगीन अंतर्गत नौगवा गांव में शुक्रवार सुबह युवती बंटी (22) का शव उसके घर की दूसरी मंजिल पर मिला, वही गांव के ही निवासी आशीष कश्यप (25) का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। दोनों के शव पर गोली लगने के निशान हैं।

उन्होंने बताया कि युवक के जेब से दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया आशीष और बंटी शादी करना चाहते थे, लेकिन एक ही गोत्र के होने के कारण उनके परिवार के सदस्य दोनों की शादी करने के लिए राजी नहीं थे। दोनों ठाकुर बिरादरी के थे।

उन्होंने कहा कि आशीष की शादी तीन वर्ष पहले हो चुकी थी और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद भी युवक युवती से बराबर मिलता था।

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर रही है कि क्या यह झूठी शान की खातिर हत्या है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू