विदेश की खबरें | कनाडा में तीन दिन से लापता भारतीय छात्रा की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा के ओंटारियो प्रांत में तीन दिन पहले लापता हुई 21 वर्षीय भारतीय छात्रा मृत पाई गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ओटावा, 29 अप्रैल कनाडा के ओंटारियो प्रांत में तीन दिन पहले लापता हुई 21 वर्षीय भारतीय छात्रा मृत पाई गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को एक पोस्ट में भारतीय छात्रा वंशिका की मौत की पुष्टि की।

पोस्ट में कहा गया है, "ओटावा में भारतीय छात्रा वंशिका के निधन की सूचना से हमें गहरा दुःख हुआ है। संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।"

उच्चायोग से जुड़े एक भारतीय-कनाडाई संघ द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट के अनुसार, वंशिका पिछले शुक्रवार को ओटावा में '7 मैजेस्टिक ड्राइव' स्थित अपने आवास से किराये का कमरा देखने के लिए रात करीब आठ से नौ बजे के बीच निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई थी।

पोस्ट के अनुसार, उसी रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर उसका फोन बंद हो गया था और अगले दिन उसकी एक बहुत जरूरी परीक्षा थी, लेकिन वह उसमें नहीं पहुंची। यह बात हैरान करने वाली थी क्योंकि वह ऐसा कभी नहीं करती थी।

उच्चायोग ने कहा कि वह सभी संभव सहायता प्रदान करने के लिए शोक संतप्त परिजनों और स्थानीय संगठनों के साथ लगातार संपर्क में है।

इससे पहले उच्चायोग ने लोगों से अपील की थी कि अगर किसी को वंशिका के बारे में कोई जानकारी हो तो वे स्थानीय संगठनों से संपर्क करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू