देश की खबरें | भाजपा विधायक की मौत: पत्नी ने सीबीआई जांच के लिये कलकत्ता उच्च न्यायालय का रूख किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के दिवंगत विधायक देबेंद्र नाथ रॉय की पत्नी ने शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर उनकी मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराये जाने का अनुरोध किया।

कोलकाता, 17 जुलाई भाजपा के दिवंगत विधायक देबेंद्र नाथ रॉय की पत्नी ने शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर उनकी मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराये जाने का अनुरोध किया।

उन्होंने आरेाप लगाया है कि उनके पति की हत्या की गई है।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: पुलिस ने 72 लाख रु. की अवैध शराब को रोड रोलर से नष्ट किया : 17 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हेमताबाद से भाजपा विधायक का शव सोमवार सुबह उत्तरी दिनाजपुर जिले के बिंदल गांव में उनके घर से लगभग एक किलोमीटर दूर एक दुकान की छत से फंदे लटका हुआ मिला था।

पश्चिम बंगाल पुलिस का दावा है कि उन्होंने आत्महत्या की है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: नई मुंबई के क्वारेंटाइन सेंटर में COVID-19 संक्रमित 40 वर्षीय महिला से रेप, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की FIR.

विधायक की पत्नी के वकील ब्रजेश झा ने बताया कि चंदिमा रॉय ने आरोप लगाया है कि उनके पति की मौत साजिश के तहत हत्या का एक मामला है और उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से कराये जाने का अनुरोध किया।

झा ने बताया कि याचिका ऑनलाइन दायर की गई और मामले में तत्काल सुनवाई किये जाने का आग्रह किया गया है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने रॉय की मौत मामले की जांच राज्य की सीआईडी को सौंपी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड